शरीर में कमजोरी का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:00

किसी व्यक्ति को कमजोरी तब हो सकती है जब उसके शरीर में खून की कमी हो, खून की कमी यानी शरीर में आयरन की कमी, जिसके कारण व्यक्ति को एनीमिया भी हो सकता है. इससे अलग शरीर में जरूरी पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, पोटेशियम, जरूरी विटामिंस की कमी आदि के कारण भी व्यक्ति को कमजोरी हो सकती है.

कमजोरी होने के पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं। जैसे-

हाइपोथायरॉइडिज्म और हाइपरथायरॉइडिज्म जैसी थायरॉइड कंडीशन
शरीर के किसी अंग में चोट लग जाने या उसको क्षति पहुंच जाने के कारण
इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस जैसे शरीर में पोटैशियम की कमी होना, मैंग्नीज की कमी होना और रक्त में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाने के कारण
ग्रेव्स डिजीज, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी ऑटोइम्यून डिजीज के कारण
मल्टीपल स्केलेरोसिस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस जैसी न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर
एनीमिया की समस्या के कारण
चिंता या डिप्रेशन के कारण
पर्याप्त नींद न मिलने के कारण
शरीर में विटामिन की कमी के कारण
पीलिया के रोग के कारण
बुखार के कारण
दिल के रोग के कारण
क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम के कारण, आदि

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info